देश - 15 February, 2021
महाराष्ट्रः जलगांव में ट्रक पलटने से 15 मजदूरों की मौत, 2 घायल
जलगांव जिले में अंकलेश्वर-ब्राह्मणपुर महामार्ग पर ट्रक पलटने से 15 मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना में दो घायलों का इलाज यावल सिविल अस्पताल में हो रहा है। #Maharashtra#15 laborers killed, #2 injured #truck overturns #Jalgaon
मुंबई। जलगांव जिले में अंकलेश्वर-ब्राह्मणपुर महामार्ग पर ट्रक पलटने से 15 मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना में दो घायलों का इलाज यावल सिविल अस्पताल में हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस उपअधीक्षक नरेंद्र पिंगले घटनास्थल पर मुआयना कर रहे हैं।
पुलिस के अनुसार रविवार रात धुले जिले से पपीता लादकर ट्रक जलगांव की ओर जा रहा था। इस ट्रक पर 21 मजदूर सवार थे। रात एक बजे अचानक किनगांव के पास ट्रक अचानक पलट गया। घटना में शेख हुसैन शेख मुस्लिम मन्यार(30), सरफराज कासम तड़वी (32), नरेंद्र वामन वाघ (25), दिगंबर माधव सपकाले (55), दिलदार हुसैन तडवी (20), संदीप युवराज भालेराव (25), अशोक जगन वाघ (40), दुर्गाबाई संदीप भालेराव (20), गणेश रमेश मोरे (05), शारदा रमेश मोरे (15), सागर अशोक वाघ (03), संगीता अशोक वाघ (35), सूमनबाई शालिक इंगले (45), कमलाबाई रमेश मोरे (45) व सबनूर हुसैन तड़वी (53)की मौत हो गई। घटना में दो घायलों का इलाज यावल सिविल अस्पताल में हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही यावल पुलिस स्टेशन की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। सोमवार सुबह पुलिस उप अधीक्षक नरेंद्र पिंगले ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की छानबीन की जा रही है।