प्रदेश - 19 March, 2021
मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने निवास पर लगाया नीम का पौधा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन एक पौधा लगाने के संकल्प के क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास परिसर में नीम का पौधा लगाया। #Chief Minister Shivraj#planted neem plant #residence
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन एक पौधा लगाने के संकल्प के क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास परिसर में नीम का पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से पौधरोपण करने का आह्वान भी किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा है कि पेड़-पौधे हमें जीवन देते हैं और हमारे संसार को सुंदर व समृद्ध बनाते हैं। धरा की समृद्धि के लिए प्रतिदिन पौधे लगाने के संकल्प के क्रम में आज मैंने निवास पर नीम का पौधा लगाया। आपसे भी आग्रह है कि विशिष्ट अवसरों पर पौधे अवश्य लगायें और धरती को अधिक हरा-भरा बनायें। उन्होंने कहा कि नीम के पौधे के अनेक औषधीय गुण हैं। यह संक्रमण दूर करता है। दंत रोगों के उपचार में इसका उपयोग है।