प्रदेश - 24 February, 2021
मुख्यमंत्री शिवराज ने प्रतिदिन पौधारोपण संकल्प के क्रम में सीता अशोक का पौधा लगाया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिदिन पौधारोपण के संकल्प के क्रम में आज बुधवार को सीता अशोक का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री ने स्मार्ट रोड पर पौधारोपण किया। इस अवसर पर भाजपा विधायक रमेश मेंदोला भी उपस्थित थे।
#Chief Minister Shivraj ,#planted Sita Ashoka's plant
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिदिन पौधारोपण के संकल्प के क्रम में आज बुधवार को सीता अशोक का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री ने स्मार्ट रोड पर पौधारोपण किया। इस अवसर पर भाजपा विधायक रमेश मेंदोला भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री शिवराज ने इस अवसर पर आमजन से अनुरोध किया कि नागरिक परिवार के शुभ अवसरों, मांगलिक अवसरों पर पौधे लगाएं। इसके अलावा परिवार के दिवंगत लोगों की स्मृति में भी पौधे लगाए जा सकते हैं। सम्मिलित प्रयास हरियाली को बढ़ाने और पर्यावरण के सुधार में बेहद उपयोगी साबित होंगे। सीएम शिवराज ने एक के बाद कई ट्वीट कर पौधारोपण की उपयोगिता बताते हुए कहा ‘भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड स्थित स्मार्ट पार्क में सीता अशोक का पेड़ लगाया। मैं प्रतिदिन पेड़ लगा रहा हूं। आपसे भी आग्रह है कि जन्मदिन, विशेष अवसरों या परिजनों की स्मृति में पेड़ लगाकर धरती को बचाने में योगदान दें। अपार आनंद की अनुभूति होगी,क्योंकि हम धरती मां की सेवा करेंगे।
एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने कहा पेड़-पौधों का जीवन पर गहरा असर पड़ता है, सीताअशोक एक ऐसा वृक्ष है, जो घर के सम्पूर्ण प्तवास्तुदोष को खत्म कर देता है। किसी भी तरह की निगेटिव एनर्जी को घर के अंदर प्रवेश करने से रोकता है। कई ऐसे पेड़ -पौधे हैं, जिन्हें अलौकिक शक्तियां प्राप्त हैं, उन्हीं में से एक अशोक का वृक्ष है। शास्त्रों में पीपल और बरगद के बाद अशोक के वृक्ष को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, जिस जगह पर अशोक का पेड़ होता है, वहां किसी तरह का शोक या अशांति नहीं रहती। इसी कारण से मांगलिक एवं धार्मिक कामों में सीता अशोक के पत्तों का उपयोग किया जाता है। यदि वास्तु के अनुसार, सीता अशोक के पेड़ को लगाया जाए या उसका उपयोग किया जाए, तो कई तरह के चमत्कारिक फायदे पाये जा सकते हैं।
सीएम शिवराज ने लिखा सीता अशोक का पेड़ नारी शक्ति को शारीरिक व मानसिक ऊर्जा देने में सफल माना जाता है। यदि माताएं-बहनें सीता अशोक के पेड़ पर रोज जल चढ़ाएं, तो उनकी इच्छाएं होने के साथ घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ता है। घर में सीता अशोक के वृक्ष होने से सुख, शांति व समृद्धि बनी रहती है।